अलीगढ़ में युवक का संदिग्ध शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | Aligarh Crime News
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव बरामद हुआ। खेड़ा किशन गांव में ट्यूबवेल के पास मिले शव की पहचान 30 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
परिजनों के मुताबिक, राहुल गुरुवार रात करीब 10 बजे तक घर पर था। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर गए, तो उन्होंने ट्यूबवेल के पास राहुल का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंचे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई गौरव और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि राहुल की हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राहुल अपने परिवार में चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
अलीगढ़ में अंधविश्वास के खिलाफ छात्रों को दिखाए गए Science News प्रयोग
अलीगढ़ में नीरज और शहरयार के नाम हुई शाम, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश, Aligarh news
Aligarh crime news: हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोस के घर में घुसकर बचाई जान
अलीगढ़: तहसील कोल बार एसोसिएशन चुनाव 31 जनवरी को, Aligarh news
Aligarh traffic news: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में 91 वाहनों पर कार्रवाई, प्रदूषण केंद्रों का निरीक्षण
