Aligarh traffic news: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में 91 वाहनों पर कार्रवाई, प्रदूषण केंद्रों का निरीक्षण
By
Jan 31, 2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को ‘जीरो फैटेलिटी माह’ के रूप में मनाने के क्रम में अलीगढ़ में सघन प्रवर्तन एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 वाहनों के विरुद्ध चालान या बंद की कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और प्रदूषण से जुड़े मामले शामिल थे।
अभियान के दौरान संभागीय निरीक्षक प्राविधिक ने जिले के 7 प्रदूषण जांच केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों पर मशीनों की जांच की और संचालकों को ऐप के माध्यम से ही प्रदूषण जांच कर मानकानुसार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सभी केंद्र मानकों के अनुरूप पाए गए।
अगली खबरें
