0

नोएडा फिल्म सिटी पर सस्पेंस! 6 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण, योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पर सवाल

By Dec 10, 2025

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों के बीच फिल्म सिटी के शिलान्यास को लेकर चुप्पी ने यीडा अधिकारियों को बेचैन कर दिया है। तकरीबन छह माह पहले मानचित्र स्वीकृत होने के बावजूद विकासकर्ता कंपनी ने अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी विकासकर्ता कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण में विलंब की वजह जानने का प्रयास करेंगे।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में 230 एकड़ में फिल्म सिटी का विकास होना है। पहले चरण के लिए बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. को 90 साल तक निर्माण एवं संचालन का लाइसेंस दिया गया है। फिल्म सिटी के पहले चरण में 80 एकड़ का मानचित्र भी जून में स्वीकृत हो चुका है। 26 एकड़ में हरित क्षेत्र व 54 एकड़ में फिल्म स्टूडियो, फिल्म इंस्टीट्यूट आदि का निर्माण होगा।

विकासकर्ता को 1095 दिन में फिल्म सिटी का निर्माण पूरा करना है, लेकिन छह माह बीतने के बाद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। नोएडा एयरपोर्ट के साथ फिल्म सिटी के शिलान्यास के दावे किए जा रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों के बीच फिल्म सिटी के श्यास को लेकर तैयारी शून्य हैं। इससे यीडा अधिकारी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर बेचैन हैं। यीडा ओएसडी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि फिल्म सिटी परियोजना के विकासकर्ता कंपनी के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी। परियोजना का निर्माण शुरू करने को लेकर बैठक में चर्चा होगी चर्चा होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नोएडा प्राधिकरण का उद्यमियों को तोहफा, अदेयता प्रमाण-पत्र की बाध्यता खत्म

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने उद्यमियों को बड़ी राहत दी है। आवंटित भूखंड का वन टाइम लीज रेंट जमा कर अदेयता प्रमाण पत्र प्राधिकरण से प्राप्त करने वाले उद्यमियों को अब प्राधिकरण...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड के बाद नोएडा में हड़कंप, 2000 से ज्यादा क्लब-होटलों की सुरक्षा जांच शुरू

गोवा पणजी के एक क्लब में आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत के बाद गौतबुद्ध नगर के दो हजार से ज्यादा क्लब, होटल व रेस्त्रां संचालकों ने चिंता जताई है। अग्निशमन विभाग के...
By Dec 10, 2025

नोएडा: शराब के नशे में दोस्तों ने ही घोंटा दोस्त का गला, गाली-गलौज बनी हत्या की वजह

नोएडा के दनकौर में मनीष (24 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मनीष अपने माता-पिता...
By Dec 10, 2025

नोएडा: पुराने कार बाजार में ‘धमाके का व्यापार’, बिना ट्रांसफर बिक रहीं गाड़ियां, सुरक्षा पर बड़ा खतरा

गौतमबुद्ध नगर जिले में बगैर निगरानी चल रहा पुरानी कार का बाजार लापरवाही के बम तैयार कर रहा है। पूरा पैसा लेकर वाहन बेचे जा रहे हैं। ट्रांसफर का वादा कर कार बेचने वाले डीलर...
By Dec 10, 2025

नोएडा में दर्दनाक हादसा: मामा की कार से कुचलकर 2 साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

दनकौर के पारसौल गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि गांव निवासी...
By Dec 10, 2025

नोएडा के इस फेमस पार्क की टाइमिंग में होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नया प्लान

नोएडा के सेक्टर-78 में स्थित वेदवन पार्क के खुलने व बंद होने के समय में नोएडा प्राधिकरण का उद्यान विभाग बड़ा बदलाव कर सकता है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और संभवता...
By Dec 10, 2025

नोएडा में शादी के मंडप में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘पागल है क्या…’

नोएडा में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में आए दिन हर्ष फायरिंग की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामले में एक शादी समारोह में एक बार फिर हर्ष फायरिंग...
By Dec 10, 2025

नोएडा में बिना सत्यापन रह रहे हजारों लोग, आतंकी घटनाओं का खतरा! पुलिस ने दी चेतावनी

गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर, सोसायटी से लेकर गांवों में काफी किरायेदारी है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से किरायेदारों के सत्यापन को देखें तो सत्यापन कराना ही भूल जा रहे हैं, जबकि सत्यापन बेहद जरूरी है।...
By Dec 10, 2025

साझा करें