यूपी में अचानक बढ़ी ठंड, 4 डिग्री तक गिरा पारा; IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत
प्रदेश के तापमान में पिछले कुछ दिनों से हो रही बढ़ोतरी थम गई है। फिर से ठंडी एवं शुष्क पछुआ, उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ सुबह (भोर) के समय धुंध व कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह प्रदेश के समस्त कृषि जलवायु अंचलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर कर 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
कानपुर नगर में प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में ही 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक घटकर 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 26.6, बहराइच में 26.4 व वाराणसी में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
