0

‘एसआईआर का विरोध बंद करें, वरना जनता जवाब देगी’, सांसद मनोज तिवारी ने विपक्षी दलों को दी चेतावनी

By Dec 9, 2025

सांसद मनोज तिवारी ने कल्कि महोत्सव में एसआईआर के विरोध पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर का विरोध करने वाले दल अपना रवैया बदलें, अन्यथा जनता उन्हें जवाब देगी। तिवारी ने कल्कि धाम की महत्ता पर प्रकाश डाला और असम में नए कानून का समर्थन किया। उन्होंने बीएलओ की खुदकुशी पर दुख जताया, लेकिन एसआईआर कार्यक्रम को सही ठहराया।

जागरण संवाददाता, संभल। श्री कल्कि महोत्सव में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने एसआइआर को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एसआइआर का विरोध करने वाले राजनीतिक दल अपने रवैये में बदलाव लाएं, अन्यथा जनता उन्हें जवाब दे देगी।

सोमवार को कल्कि धाम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने आचार्य प्रमोद कृष्णम और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कल्कि धाम की महत्ता और कथा का आध्यात्मिक वातावरण अद्भुत है। उन्होंने बताया कि संसद सत्र के कारण उन्हें जल्द वापस लौटना पड़ा।

असम में नए कानून पर तिवारी ने कहा कि हर राज्य को सीमित अधिकारों के तहत अपने हिसाब से कानून बनाने का हक है और सभी राज्य अपने-अपने दायरे में काम कर रहे हैं। एसआइआर को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि कानून, चुनाव आयोग और एसआइआर को न मानने वाली मानसिकता कुत्ते के डाग से अधिक खतरनाक है।

हमें डाग से नहीं, बल्कि उसके दुरुपयोग करने वालों से खतरा है। अखिलेश या कोई भी नेता-अब विरोध छोड़ दें, वरना जनता राजनीति को मिट्टी में मिला देगी। बीएलओ की खुदकुशी के मामले पर तिवारी ने कहा कि घटना दुखद है, लेकिन जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे एसआइआर कार्यक्रम पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है और वह चुनाव आयोग के साथ खड़े हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

बिजली बिल राहत योजना 2025: संभल में पहले ही दिन 236 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, जमा हुए 10.62 लाख रुपये

संभल जिले में 'बिजली बिल राहत योजना 2025' के पहले दिन 236 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 10.62 लाख रुपये जमा किए। योजना में दो किलोवाट तक के घरेलू और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक...
By Dec 9, 2025

कर्ज में डूबे युवक ने रची 2 करोड़ की लूट की साजिश, कार की EMI और बीवी के गहने रखे थे गिरवी

एक कर्जग्रस्त युवक ने अपनी कार की ईएमआई और पत्नी के गहने गिरवी रखकर दो करोड़ की लूट की साजिश रची। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस युवक का मकसद कर्ज चुकाना था। पुलिस ने...
By Dec 9, 2025

साझा करें