0

बिजली बिल राहत योजना 2025: संभल में पहले ही दिन 236 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, जमा हुए 10.62 लाख रुपये

By Dec 9, 2025

संभल जिले में ‘बिजली बिल राहत योजना 2025’ के पहले दिन 236 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 10.62 लाख रुपये जमा किए। योजना में दो किलोवाट तक के घरेलू और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक भार वाले उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। दिसंबर में बिल जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट है, साथ ही किश्त की सुविधा भी उपलब्ध है।

एक दिसंबर से शुरू हुई ‘बिजली बिल राहत योजना 2025’ को संभल जिले में उपभोक्ताओं का उत्साहजनक समर्थन मिला है। पहले ही दिन जिले के विभिन्न विद्युत वितरण खंडों में कुल 236 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, जिससे विभाग को 10.62 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई।

जारी आंकड़ों के अनुसार संभल डिवीजन में सबसे अधिक 136 पंजीकरण दर्ज किए गए जिनसे 4.90 लाख रुपये की वसूली हुई। चंदौसी डिवीजन में 49 उपभोक्ताओं ने 0.98 लाख रुपये और बबराला में 51 उपभोक्ताओं ने 4.74 लाख रुपये जमा किए।

अधीक्षण अभियंता विकास भटनागर ने बताया कि योजना के तहत दो किलोवाट तक के घरेलू और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक भार वाले नेवर पेड और लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है। पहले चरण में एक से 31 दिसंबर तक बिल जमा करने पर 25 प्रतिशत, जनवरी में 20 प्रतिशत और फरवरी में 15 प्रतिशत छूट मिलेगी।

विभाग ने बकाया भुगतान को आसान बनाने के लिए 750 और 500 रुपये मासिक किश्त की सुविधा भी दी है, जिन पर क्रमशः 10 और 5 प्रतिशत अतिरिक्त राहत मिलेगी। पूरी अवधि में लेट पेमेंट सरचार्ज पूरी तरह माफ रहेगा। पंजीकरण शुल्क दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही विद्युत चोरी से जुड़े मामलों को भी योजना में शामिल किया गया है, जिसमें उपभोक्ताओं को राजस्व निर्धारण में 50 प्रतिशत तक राहत और दर्ज मुकदमों से छुटकारा पाने का अवसर मिलेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

‘एसआईआर का विरोध बंद करें, वरना जनता जवाब देगी’, सांसद मनोज तिवारी ने विपक्षी दलों को दी चेतावनी

सांसद मनोज तिवारी ने कल्कि महोत्सव में एसआईआर के विरोध पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर का विरोध करने वाले दल अपना रवैया बदलें, अन्यथा जनता उन्हें जवाब देगी। तिवारी ने...
By Dec 9, 2025

कर्ज में डूबे युवक ने रची 2 करोड़ की लूट की साजिश, कार की EMI और बीवी के गहने रखे थे गिरवी

एक कर्जग्रस्त युवक ने अपनी कार की ईएमआई और पत्नी के गहने गिरवी रखकर दो करोड़ की लूट की साजिश रची। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस युवक का मकसद कर्ज चुकाना था। पुलिस ने...
By Dec 9, 2025

साझा करें