राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता: 451 युवाओं ने दिखाया अपना skill, भविष्य की तैयारी पर जोर
लखनऊ के राजकीय आईटीआई में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के पहले चरण में प्रदेश के 18 मंडलों से आए 451 युवाओं ने तकनीकी कौशल, नवाचार और दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए पूर्णतः तैयार करना है। यह पहल युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लखनऊ के नौ प्रमुख संस्थानों की 16 आधुनिक कार्यशालाओं में इलेक्ट्रानिक्स, फैशन टेक्नोलॉजी, सीएनसी टर्निंग, वेल्डिंग समेत छह प्रमुख स्किल्स में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने वर्ल्ड स्किल्स के निर्धारित मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक मशीनों एवं तकनीकों का उपयोग करते हुए अपनी व्यावहारिक समझ, तकनीकी क्षमता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
मिशन निदेशक पुलकित खरे ने प्रतियोगिता स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और प्रतिभागियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने रुकने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी कौशल-रुचि, अभ्यास पद्धतियों एवं प्रतियोगिता के प्रति आत्मविश्वास का आकलन किया।
झांसी में फर्जी महिला TTE पकड़ी, घंटों चली पूछताछ
हाउस टैक्स बकाये पर करामत हुसैन कॉलेज सील, सरकारी इमारतों पर निगम की बड़ी कार्रवाई
यूपी में माफिया पर सख्ती: अफसरों की लापरवाही पर होगी कार्रवाई, DGP के निर्देश
स्थानीय निकाय कर्मियों ने मांगा 412 रुपये प्रतिदिन भुगतान, गर्म वर्दी की भी मांग
फिरोजाबाद में सड़क हादसे का शिकार हुए कानपुर के दो युवक, कार की टक्कर से बाइक में लगी आग
पतंगबाजी से बिजली गुल: लखनऊ में अनोखी मुनादी से जनता को चेताया
दिव्यांगों के लिए सुलभ वातावरण की वकालत, IIT कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम
कानपुर: IIT में दिव्यांगों के लिए सुलभ वातावरण पर जोर, ‘accessibility’ पर कार्यक्रम
