यूपी में आज विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान, ऐसे करें Voter Registration
उत्तर प्रदेश में आज मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनके नाम हाल ही में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटा दिए गए थे। सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।
हाल ही में हुए एसआईआर में प्रदेशभर में लगभग 2.89 करोड़ लोगों के नाम काटे गए थे। इसमें सबसे ज्यादा नाम महिलाओं के थे। अब सभी जिलों में बूथवार महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिन लोगों को मतदाता बनना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच सकते हैं। नए पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरकर जमा किया जा सकेगा। इसके लिए रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण और परिवार के किसी सदस्य का ईपिक या मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जो व्यक्ति अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। स्थायी रूप से अन्यत्र चले गए या मृत मतदाताओं के लिए फार्म-7 भरा जाएगा, जबकि संशोधन कराने के इच्छुक मतदाता फार्म-8 भरेंगे।
ब्रह्मानंद कॉलेज में वार्षिक उत्सव का समापन, सोनाली और मुस्कान बनीं विजेता (Kanpur news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार (Lucknow crime news)
लखनऊ में जनरेटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार (Lucknow crime news)
LDA Anant Nagar Scheme: लखनऊ में 636 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन, 7334 आवेदकों ने लिया हिस्सा
यूपी में खाद का सैंपल फेल, विक्रेता और कंपनी पर FIR दर्ज | UP crime news
Kanpur Bar Election: प्रत्याशियों ने ठुकराई कंप्यूटर मतगणना, अब पुराने तरीके से होगी गिनती
कानपुर में गुरु हरि राय साहब का प्रकाश पर्व, शबद-कीर्तन से संगत निहाल (Kanpur news)
मिर्गी के मरीजों के लिए चेतावनी: दिमाग में कीड़े (brain worms) हो सकते हैं मुख्य कारण
