0

कोच में धुआं बनते ही सायरन बोल उठेगा, रेल यात्रियों की सुरक्षा में बड़ा अपग्रेड

By Dec 10, 2025

समस्तीपुर रेल मंडल ने लंबी दूरी की ट्रेनों के एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाने की शुरुआत की है। यह सिस्टम रेल यात्रियों की सुरक्षा में एक बड़ा अपग्रेड है। रेल सफर के दौरान अगर एसी कोच में आग लगने की घटना हुई तो अंदर लगा सायरन आटोमेटिक बजने लगेगा। इसके लिए कोच के अंदर फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है।

समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से लंबी दूरी की ट्रेनों में इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले अहमदाबाद, दिल्ली और मुंबई से समस्तीपुर समेत अन्य गंतव्य स्थान पर पहुंचनेवाली ट्रेनों को इस सिस्टम से लैस किया जाएगा। सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19483/84) के सभी एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगा दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने सभी डिवीजन को चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में इसे लगाने का निर्देश जारी किया है।

फायर डिटेक्शन सिस्टम के अंतर्गत एसी कोच की छत पर विशेष धुआं सेंसर लगाए गए हैं। जैसे ही कोच के अंदर किसी कारणवश धुआं प्रवेश करता है, सेंसर तुरंत सक्रिय हो जाता है और ऑटोमेटिक सायरन बज उठता है। सायरन बजने के साथ ही यात्रियों और ट्रेन स्टाफ को सतर्क होने का संकेत मिल जाता है। इससे आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिलती है। रेल अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटिक है और इसमें किसी भी प्रकार की मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ती।

रेल अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह सिस्टम केवल एसी कोच में ही लगाया जाएगा। एसी कोच पूरी तरह से सील रहते हैं और इनमें वेंटिलेशन की कम सुविधा होती है। ऐसे में धुआं फैलने पर यात्रियों को खतरा अधिक होता है। इसके विपरीत, स्लीपर कोच में हवा का आवागमन बेहतर होता है, जिसके कारण धुआं उतनी तेजी से नहीं भरता। इसी वजह से पहले एसी कोच में यह सिस्टम अनिवार्य किया जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

समस्तीपुर: रोसड़ा में पुलिस ने दबोचा 7 लुटेरों का गिरोह, हथियारों के साथ कई वारदातों का खुलासा

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय लूटेरा गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लोडेड देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व एक बड़ा...
By Dec 10, 2025

समस्तीपुर रेल मंडल में ‘कवच’ प्रणाली लागू, 2200 किमी रूट पर दुर्घटनाएं होंगी शून्य

समस्तीपुर रेल मंडल अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। भारतीय रेलवे ने यहां के कई महत्वपूर्ण रूटों पर आधुनिक 'कवच' ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया...
By Dec 10, 2025

वैशाली सुपरफास्ट अब एक्सप्रेस बनी, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; किराया हुआ कम, नया नंबर जारी

उत्तर बिहार और नई दिल्ली के बीच सबसे पसंद की जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज यानी 7 दिसंबर से अपने स्वरूप, पहचान और संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव लेकर चलेगी। दशकों से लाखों यात्रियों...
By Dec 10, 2025

जेल अधीक्षक की पत्नी होने का दावा, ‘साजन के घर जाने की जिद’ में महिला ने काटी नस

समस्तीपुर के दलसिंहसराय अनुमंडलीय कारा के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की कथित पत्नी अमृता कुमारी बार-बार यही रट लगा रही कि मुझे साजन के घर जाना है। वह पुलिस के पदाधिकारियों से गत तीन...
By Dec 10, 2025

समस्तीपुर अस्पताल में अंधविश्वास का बोलबाला: डॉक्टर की जगह ओझा ने किया मरीज का इलाज, वीडियो वायरल

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज का इलाज डॉक्टर की जगह एक कथित 'भगत' (ओझा) द्वारा झाड़-फूंक से किया जा...
By Dec 10, 2025

बिहार की जीविका दीदियों के लिए बड़ी खबर! बैंक ने बांटे 106 करोड़, महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समस्तीपुर में स्वयं सहायता समूह ऋण एवं वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया। शहर के दादपुर स्थित एक निजी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक...
By Dec 10, 2025

वर्दी की आड़ में धोखा: बिहार में पुलिस अफसर ने 3 साल तक महिला से की झूठी शादी, अब मारपीट कर निकाला घर से बाहर

बिहार में शादी के सात फेरे नहीं, सात झूठ के सहारे भरोसे और रिश्ते को निभाने की कहानी सामने आई है। प्रेम, विवाह और सम्मान का सपना दिखाकर एक पुलिस अफसर ने वर्दी की आड़...
By Dec 10, 2025

साझा करें