शाहरुख खान ने बताया बाहें फैलाने वाले पोज का राज, बोले- ‘येल यूनिवर्सिटी में डीन ने कर दी थी ऐसी डिमांड कि…”
शाहरुख खान का नाम आते ही, उनके फैंस के दिमाग में सबसे पहले उनका बाहें फैलाने वाला आइकॉनिक पोज आता है। यह पोज उनकी पहचान बन चुका है, जिसे उन्होंने अपनी कई फिल्मों में दोहराया है। हाल ही में, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर, शाहरुख ने इस सिग्नेचर स्टेप के पीछे की कहानी साझा की।
शाहरुख ने बताया कि यह पोज उनसे इस तरह जुड़ गया है कि लोग उनसे हर जगह इसकी डिमांड करते हैं। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी का एक किस्सा सुनाया, जहां उन्हें लेक्चर देने के लिए बुलाया गया था। शाहरुख ने कहा, “मुझे याद है कि मुझे वहां कहा गया था कि अच्छे से बर्ताव करना, औपचारिक रहना, जोक्स मत बोलना। मैंने अपना भाषण दिया।”
उन्होंने आगे बताया, “भाषण के बाद वहां के डीन ने मेरी तरफ देखकर कहा कि सब कुछ बहुत अच्छा है, लेकिन क्या आप वो वाला स्टेप कर देंगे? मैं यह सुनकर थोड़ा हैरान रह गया था, क्योंकि मुझे इंस्ट्रक्शन दिए गए थे कि मुझे औपचारिक रहना है।”
शाहरुख ने इस पोज की शुरुआत के बारे में बताया कि यह तब शुरू हुआ जब वह डांस नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा, “मैं कोरियोग्राफर को देखकर कहता था कि यह नहीं कर पा रहा हूं। वह कहते थे कि खड़े होकर बांहें फैलाने वाला स्टेप कर सकते हो।” उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब यह हर सवाल का जवाब बन गया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
