दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का सितम, ‘Delhi cold wave’ ने जनजीवन किया प्रभावित
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गलन भरी सर्दी से बचने के लिए सुबह और शाम अलाव जलाने पर मजबूर हैं। सोमवार की सुबह घने कोहरे और गलन से लोगों का सामना हुआ। दिन में निकली धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन भरी सर्दी ने दस्तक दे दी। देर शाम से ही कोहरा शुरू हो जाता है, जिससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है।
लगातार चार दिनों से कड़ाके की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रखा है। शहर और गांवों में लोग सुबह देर से सोकर उठ रहे हैं और शाम होते ही अपने घरों की ओर चले जाते हैं। शहर और कस्बों के बाजार भी सुबह देरी से खुल रहे हैं और शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरने लगता है। दोपहर के समय लोगों को सूर्य देव के दर्शन तो हुए, लेकिन सर्दी से खास राहत नहीं मिली।
दिन के समय अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शाम के समय सर्दी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाम छह बजे ही तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह नौ बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान लगातार सात डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
Delhi weather: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 128 उड़ानें रद्द; AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में
Delhi pollution news: 7 साल में सबसे प्रदूषित रहा दिसंबर, ‘गंभीर’ श्रेणी में 5 दिन हवा
Delhi: 6836 बेड के 7 अस्पताल 3 साल से अटके, अब PPP मॉडल से शुरू करने की तैयारी
दिल्ली के दयालपुर में सिगरेट विवाद पर दोस्त ने किया हमला, Sahil पर चाकू से वार
