ओडिशा में कड़ाके की ठंड का कहर, 6 शहरों का पारा 10°C से नीचे; अगले सप्ताह तक जारी रहेगी शीतलहर
ओडिशा में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के छह प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। दारिंगबाड़ी, जिसे ‘ओडिशा का कश्मीर’ भी कहा जाता है, में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, राउरकेला में 8.1 डिग्री, फुलबानी में 8.5 डिग्री, झारसुगुड़ा में 8.6 डिग्री, केंदुझर में 9.4 डिग्री और अनुगुल में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने सुंदरगढ़, कालाहांडी, कंधमाल और कोरापुट जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सप्ताह तक राज्य में इसी तरह की ठंड जारी रहने की संभावना है। राजधानी भुवनेश्वर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे ठंड का असर बना रहेगा।
Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma को बताया ‘सबसे बेस्ट’, कहा- ‘उसके आने के बाद सब बदल गया’
T20 मैच के लिए कटक में ट्रैफिक के नियम बदले, घर से निकलने से पहले जान लें नया रूट
ओडिशा में हथियारों का जखीरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कार्बाइन समेत 11 हथियार बरामद
ओडिशा में सौर ऊर्जा क्रांति: 1.5 लाख रूफटॉप यूनिट से रोशन होंगे 7 से 8 लाख घर
ईस्ट कोस्ट रेलवे का बड़ा फैसला: कम बुकिंग वाले दो स्टेशन पर बंद होंगे रिजर्वेशन काउंटर, जानें वजह
अपराधियों को अब राजनीतिक संरक्षण नहीं, पुलिस को मिली खुली छूट: CM माझी
कटक में क्रिकेट का जुनून: IND vs SA मैच के टिकटों के लिए रात भर लाइन में लगे हजारों प्रशंसक
ओडिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 हजार एकड़ से अधिक गांजे की फसल नष्ट, अवैध खेती पर शिकंजा
