0

कड़ाके की ठंड का कहर: DM ने 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला, शाहजहांपुर में शीतलहर जारी

By Dec 17, 2025

शाहजहांपुर में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। गुरुवार सुबह सघन कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की गति धीमी हो गई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है, जिससे गलन बढ़ गई है।

गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि हवा का रुख पुरवा होने के कारण कोहरा और अधिक सघन होगा। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कक्षा एक से इंटर तक के सभी विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से कर दिया है। यह फैसला छात्रों को सुबह की गलन से बचाने के लिए लिया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

शाहजहांपुर के कैफे में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; देह व्यापार का आरोप

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के एक कैफे में पुलिस ने छापा मारा और आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कमरों से कुछ युवक व युवतियां बाहर निकलते दिख...
By Amit Sagar Dec 17, 2025

साझा करें