उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड! ऊधम सिंह नगर की रातें मुक्तेश्वर से भी सर्द, पारा गिरेगा और
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है, जिससे दिन में ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि, शाम को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है और रात को कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के कारण ऊधमसिंह नगर की रातें अब मुक्तेश्वर से भी ज्यादा सर्द हो गई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद पारे में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा। दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में तीन गुना से अधिक का अंतर देखा जा रहा है। शाम को सर्द हवाएं भी लोगों को कंपकंपा रही हैं। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम पहुंच गया है। वहीं, ऊधमसिंह नगर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में रात का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक पहुंच गया है। शुष्क मौसम में दिन और रात के तापमान में बढ़ रहे इस अंतर से लोगों की तबीयत नासाज होने का खतरा भी बढ़ गया है।
देहरादून में अब तेज रफ्तार वाहनों की खैर नहीं! 59 अत्याधुनिक कैमरे करेंगे निगरानी, कटेगा ऑनलाइन चालान
देहरादून में बड़ा फ्रॉड: लोन मिलते ही बंद कर दी कंपनी, 17 फर्म संचालकों ने यूको बैंक को लगाया 1.22 करोड़ का चूना
29 साल देश की सेवा करने वाले हवलदार सुनील कुमार का निधन, हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘उत्तराखंड @25’ पुस्तक का विमोचन, बताया राज्य के विकास का रोडमैप
गोरखपुर के लाल ने बढ़ाया मान! ABVP ने श्रीकृष्ण पांडेय को दिया ‘यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार’
एडीजी की फटकार के बाद हरकत में आई देहरादून पुलिस, एक दिन में अपहरण के 9 मुकदमे दर्ज!
महंगाई का तड़का! टमाटर हुआ ‘लाल’, शादी सीजन में सब्जियों के दाम आसमान पर
उत्तराखंड में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: बीएलओ करेंगे मतदाताओं से सीधा संपर्क!
