लखनऊ में पॉलीक्लीनिक के लिए डॉक्टरों की तलाश शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत
लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग ने 14 नए पॉलीक्लीनिकों के संचालन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इन क्लीनिकों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले डॉक्टरों को बिना इंटरव्यू के ही पॉलीक्लीनिक से संबद्ध किया जाएगा।
वर्तमान में लखनऊ में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं, जहां केवल एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए अक्सर बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। मरीजों की इसी समस्या को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने 14 पॉलीक्लीनिक खोलने का फैसला किया है।
प्रत्येक पॉलीक्लीनिक में दो विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। इनमें ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, गाइनकोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन और कैंसर विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। इन क्लीनिकों में तैनात होने वाले विशेषज्ञों को प्रतिदिन 5,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
Lucknow news: 4 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पोस्टमार्टम में मिले 21 चोट के निशान
Lucknow news: लखनऊ के इन इलाकों में कल 1 लाख से अधिक लोगों को झेलनी पड़ेगी बिजली कटौती
लखनऊ: परिवार कल्याण कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र शाही को सम्मान, 1100 से अधिक ऑपरेशन किए
Lucknow news: शकुंतला मिश्रा विवि में बोलती हैं किताबें, दिव्यांग छात्रों के लिए 3500+ ऑडियोबुक
Lucknow crime news: आशियाना में घरेलू सहायिका ने चुराए लाखों के जेवर, पुलिस जांच में जुटी
अलविदा जुमे की नमाज के बाद लखनऊ में America Israel के खिलाफ प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
