0

गाजीपुर में SDM ने खंगाली ASD मतदाता सूची, BLOs को दिए कड़े निर्देश

By Dec 10, 2025

गाजी गाजीपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को लूर्दस कांवेट स्कूल में एसडीएम सदर रवीश गुप्ता ने 16 वार्डों के बीएलओ, बीएलए, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सभासदों और कोटेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची से हटाए गए 55 प्रतिशत लोगों के नामों की जांच करना था।

एसडीएम ने एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) सूची की गहन समीक्षा की। यह सूची उन मतदाताओं की है जिनके नाम एसआईआर की मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। बैठक में 50 बीएलओ के डाटा को नियमित कराया गया और उन्हें सोमवार तक अपना नवीन डाटा अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि मतदाताओं के लिए अपने नामों का सत्यापन आसान बनाने के लिए यह कैंप लगाया गया है। अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के नाम जल्द ही ऑनलाइन पोस्ट किए जाएंगे। लोग ऑनलाइन जांच कर सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची के पहले मसौदे में शामिल है या नहीं। यदि नाम सूची में नहीं है, तो संभावना है कि वह एएसडी सूची में होगा, जिसकी जांच जिला मतदान कार्यालय में की जा सकती है। यह प्रक्रिया आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

शादी के स्टेज पर पहुंचा पहली पत्नी का ‘हंगामा’, दूल्हे को जड़े तमाचे, टूट गई दूसरी शादी

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई जब दूल्हे की पहली पत्नी ने स्टेज पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। मऊ जिले के अनिल राम अपनी बारात लेकर...
By Dec 10, 2025

फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, कोर्ट मैरिज के बाद पति ने पत्नी को लगाया 2 करोड़ का चूना

एक महिला ने अपने पति पर फेसबुक के जरिये दोस्ती करने के बाद कोर्ट मैरिज करने और फिर दो करोड़ रुपये की ठगी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
By Dec 10, 2025

गाजीपुर में बाल श्रम पर बड़ा एक्शन: 11 बच्चों को छुड़ाया, दुकानदारों को जेल-जुर्माने की चेतावनी

गाजीपुर में सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पहाड़ खां पोखरा, महुआबाग और आमघाट में संचालित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...
By Dec 10, 2025

साझा करें