0

धरती माता बचाओ समिति: सीडीओ ने ग्राम पंचायत स्तर पर समिति बनाने पर दिया जोर, उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर फोकस

By Dec 17, 2025

जनपद स्तरीय धरती माता बचाओ समिति की बैठक में कृषि अधिकारियों ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित व विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूक किया। बुधवार को सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर धरती माता बचाओ समिति बनाने पर जोर दिया। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के बारे में जानकारी भी दी।

सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समस्त उर्वरक विक्रेताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की आवश्यकता के अनुसार पॉस मशीन से ही निर्धारित मानक के तहत उर्वरक का वितरण शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर किया जाए। किसी भी उर्वरक के साथ किसी अन्य उत्पाद की जबरदस्ती बिक्री अथवा टैगिंग ना की जाए। किसानों को फसल के अनुसार संस्तुत उर्वरक की मात्रा के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी भी दें।

रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ कंपोस्ट और अन्य कार्बनिक खादों के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। सीडीओ ने ग्राम स्तर पर धरती माता बचाओ समिति बनने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी दी। समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से सहायक आयुक्त निबंधक, सहकारिता महेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक अंकित सिंह भदौरिया समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’

मोहनपुरा मटर मंडी में इन दिनों मटर की आवक के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। किसानों और व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी इस जाम से भारी परेशानी का सामना करना...
By Dec 17, 2025

मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’

मोहनपुरा मटर मंडी में इन दिनों मटर की आवक के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। किसानों और व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी इस जाम से भारी परेशानी का सामना करना...
By Dec 17, 2025

चीन के साथ संबंधों पर संसदीय समिति की 360-डिग्री चर्चा, थरूर ने बताया क्या हुआ

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि संसदीय स्थायी समिति ने विदेश मामलों पर भारत के चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते, सीमा की स्थिति और भू-राजनीतिक चिंताओं पर चर्चा की। समिति ने दोनों...
By Dec 17, 2025

मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा

मां के गहनों से खरीदी क्रिकेट किट से खेलकर, किराए के खाली प्लाट पर जले हुए नेट के बीच अभ्यास करके और बाबा की पेंशन से खेल के सपने को ज़िंदा रखकर जिस खिलाडी ने...
By Dec 17, 2025

मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आगरा के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है। यह बोली सिर्फ एक खिलाड़ी के...
By Dec 17, 2025

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा में सेंध! CBI और रक्षा मंत्रालय की टीम ने की घंटों जांच, अधिकारियों में हड़कंप

फिरोजाबाद में आगरा कानपुर हाईवे किनारे स्थित हजरतपुर ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) की सुरक्षा में सेंध और फैक्ट्री के पास हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर रक्षा मंत्रालय और सीबीआइ की टीम ने कई...
By Dec 17, 2025

अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने तुरंत शुरू की जांच

गुजरात के अहमदाबाद में 10 स्कूलों और कलोल के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी सभी स्कूलों को ई-मेल के जरिए भेजी गई। धमकी मिलने...
By Dec 17, 2025

DM ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- किसानों की शिकायतें प्राथमिकता से निपटाओ

विकास भवन में आयोजित किसान दिवस पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि वे किसानों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत...
By Dec 17, 2025

साझा करें