सस्ते सामान का लालच पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से ठगे तीन लाख रुपये
आगरा में जहां एक ओर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसी विभाग के एक अधिकारी को सस्ते सामान के लालच में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवानी पड़ी है। एडीजी जोन कार्यालय में वीआईपी प्रोटोकॉल का काम देखने वाले एक मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) को जालसाजों ने अपना शिकार बनाया है। आरोपी ने खुद को रिलायंस रिटेल कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर बताकर उन्हें 50% छूट पर सामान दिलाने का झांसा दिया और तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मुख्य आरक्षी चरन सिंह की मुलाकात ताजगंज क्षेत्र के एक होटल के मैनेजर के माध्यम से जयपुर निवासी अंकित रायल से हुई। अंकित ने खुद को रिलायंस रिटेल में असिस्टेंट मैनेजर बताते हुए कहा कि कंपनी की स्टॉक सेल चल रही है और ई-कॉमर्स साइट से हर सामान पर 50% की छूट दिलाई जा सकती है। सस्ते सामान का लालच देखकर हेड कांस्टेबल चरन सिंह आरोपी के झांसे में आ गए और अंकित के बताए खाते में तीन लाख रुपये भेज दिए।
एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी जब उन्हें कोई सामान नहीं मिला, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा और कभी आईपीएल में व्यस्त होने का बहाना बनाने लगा। बार-बार पैसे मांगने पर उसने दो बार दो-दो लाख रुपये के चेक दिए, लेकिन दोनों ही बार चेक बाउंस हो गए। जब पीड़ित ने चार अगस्त 2025 को अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि पैसे भूल जाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा।
इस घटना से आहत हेड कांस्टेबल ने ताजगंज थाने में आरोपी अंकित रायल के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ पैसों की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सस्ते सामान के लालच में पड़कर ऑनलाइन या ऑफलाइन ठगी का शिकार होने वाले लोगों की ओर इशारा किया है।
भाजपा पार्षद के घर में घुसकर मारपीट, गंगाजल पाइपलाइन में चौथ मांगने का आरोप
नवविवाहिता ने ससुरालियों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
बलकेश्वर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु एसआईआर कैंप आयोजित
डीआरएम कप: विद्युत सामान्य और वाणिज्य विभाग ने दर्ज की शानदार जीत
आगरा मेट्रो: आरबीएस से मनःकामेश्वर तक ट्रेनें जल्द चलेंगी, ट्रैक वेल्डिंग पूरी
आगरा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाइसेंसी राइफल से संदिग्ध मौत, परिवार ने बताई दुर्घटनावश गोली चलने की बात
नशे में इंजीनियर को नहीं मिली जमानत, पांच मौतों के मामले में कोर्ट ने याचिका खारिज की
आगरा में स्टेट हाईवे पर लगेंगे स्पीड रडार, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
