0

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

By Dec 9, 2025

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी को होगी। यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। भारत सरकार और एएसआई की ओर अधिवक्ता विष्णु शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के स्टेटस रिपोर्ट को देखते हुए स्थानीय अदालत ने अगली तिथि आठ जनवरी तय की है।

गौरतलब है कि 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष ने चंदौसी सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट में दावा दायर किया था कि संभल की शाही जामा मस्जिद वास्तव में श्री हरिहर मंदिर है। इसके बाद 19 नवंबर की शाम मस्जिद परिसर में पहले चरण का सर्वे हुआ, जबकि दूसरा चरण 24 नवंबर को पूरा हुआ था। सर्वे के दौरान उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में तीन हत्यारोपितों, तीन महिलाओं और इंतजामिया मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट सहित कुल 103 अभियुक्तों को जेल भेजा जा गया था।

उक्त प्रकरण में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने भी पक्षकार बनने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन चंदौसी, आदित्य सिंह की अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। उन्होंने कहा है कि वे सनातनी हैं और इस मुकदमे में उन्हें भी पक्षकार बनाया जाए। इस प्रार्थनापत्र पर भी बुधवार को सुनवाई होनी थी, किंतु अदालत ने इसे भी आठ जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिजली बिल राहत योजना 2025: संभल में पहले ही दिन 236 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, जमा हुए 10.62 लाख रुपये

संभल जिले में 'बिजली बिल राहत योजना 2025' के पहले दिन 236 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 10.62 लाख रुपये जमा किए। योजना में दो किलोवाट तक के घरेलू और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक...
By Dec 9, 2025

‘एसआईआर का विरोध बंद करें, वरना जनता जवाब देगी’, सांसद मनोज तिवारी ने विपक्षी दलों को दी चेतावनी

सांसद मनोज तिवारी ने कल्कि महोत्सव में एसआईआर के विरोध पर राजनीतिक दलों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर का विरोध करने वाले दल अपना रवैया बदलें, अन्यथा जनता उन्हें जवाब देगी। तिवारी ने...
By Dec 9, 2025

कर्ज में डूबे युवक ने रची 2 करोड़ की लूट की साजिश, कार की EMI और बीवी के गहने रखे थे गिरवी

एक कर्जग्रस्त युवक ने अपनी कार की ईएमआई और पत्नी के गहने गिरवी रखकर दो करोड़ की लूट की साजिश रची। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस युवक का मकसद कर्ज चुकाना था। पुलिस ने...
By Dec 9, 2025

साझा करें