सिकंदरा में मामूली कहासुनी बनी बवाल, युवक ने निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल
सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार रात लीला मैरिज होम के बाहर एक मामूली सी कार टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह से बाहर निकले एक युवक की सफेद रंग की कार, एक अन्य काले रंग की गाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर में सफेद कार का पिछला बंपर थोड़ा उखड़ गया, जिससे कार सवार युवक आपे से बाहर हो गया।
गुस्से में युवक कार से बाहर निकला और दूसरी गाड़ी में सवार व्यक्ति से न केवल उलझ गया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करने लगा। यह सब होते देख वहां मौजूद एक महिला ने युवक को समझाने और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने महिला को धक्का दिया और अपनी कमर से पिस्टल निकालकर लहराने लगा। धक्का-मुक्की के दौरान वह महिला जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपी युवक का उत्पात जारी रहा।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और युवक के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। बढ़ते हंगामे को देखते हुए युवक थोड़ा शांत हुआ। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को पिस्टल लहराते और मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है।
सिकंदरा थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो पुलिस को मिल गया है। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पिस्टल किसके नाम पर लाइसेंसी है। यदि युवक के नाम पर ही शस्त्र लाइसेंस मिला, तो उसके निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
विश्व मृदा दिवस: नगर निगम ने बांटी 4 टन कम्पोस्ट, शहर में बढ़ाई हरियाली
आगरा मंडल की माल ढुलाई आय में नवंबर में 150% से अधिक की शानदार वृद्धि
तिहाड़ से छूटते ही चरस तस्करी में जुटे, एक करोड़ की मलाना क्रीम के साथ दो गिरफ्तार
बल्केश्वर और कमलानगर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध निर्माण ध्वस्त
आगरा-जयपुर हाईवे पर दबंगों का राज: सर्विस रोड पर कबाड़ वाहनों का जमावड़ा
इंडिगो की क्रू कमी से यात्रियों की बढ़ीं मुसीबतें, बेंगलुरु फ्लाइट रद
पुलिस मुठभेड़ में आगरा का शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अग्निवीर योजना का विरोध पड़ा भारी, सेना भर्ती का सपना टूटा
