सावधान! दूध-पनीर में 52% सैंपल फेल, सेहत पर मंडराया खतरा
रोजमर्रा की थाली में परोसे जाने वाले दूध और पनीर जैसे महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालिया आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वित्तीय वर्षों में लिए गए कुल 832 नमूनों में से 52 प्रतिशत यानी 421 नमूने या तो मानक के विपरीत पाए गए या पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किए गए। यह स्थिति न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है, बल्कि परिवार की आर्थिक सुरक्षा पर भी गहरा असर डालती है।nnखाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों में लगातार की जा रही छापेमारी और जांच के दौरान यह भयावह तस्वीर सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान कुल 2,715 निरीक्षण किए गए और 832 नमूने एकत्र किए गए। इनमें से 476 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 221 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं मिले, जबकि 30 नमूने सीधे तौर पर असुरक्षित पाए गए।nnदूध और पनीर सबसे अधिक चिंताजनक श्रेणी में हैं। अकेले दूध के 65 से अधिक नमूने फेल या असुरक्षित पाए गए, वहीं पनीर के 20 से अधिक नमूने गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे। सरसों के तेल और दूध से बनी मिठाइयों में भी मिलावट का स्तर लगातार पाया गया है, जो त्योहारों के दौरान और दैनिक उपभोग दोनों में एक बड़ा खतरा पैदा करता है।nnमिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए विभाग ने दोनों वित्तीय वर्षों में कुल 422 मामलों में निर्णय सुनाया और 1.62 करोड़ रुपये से अधिक का भारी जुर्माना लगाया है। इसमें पिछले वित्तीय वर्ष में 1,08,05,000 रुपये और चालू वित्तीय वर्ष में 54,50,000 रुपये का जुर्माना शामिल है।nnसूत्रों के अनुसार, पनीर में फैट बढ़ाने के लिए पाम तेल और रिफाइंड का प्रयोग किया जाता है, जबकि दूध में पानी और रिफाइंड मिलाकर उसकी गुणवत्ता को कृत्रिम रूप से बढ़ाया जाता है। प्रिजर्वेशन के लिए हाइड्रोजन जैसे प्रतिबंधित पदार्थों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जो लीवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों के लिए अत्यंत हानिकारक हैं।nnविशेषज्ञों का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ पेट से संबंधित गंभीर समस्याओं, दस्त, उल्टी, संक्रमण और बच्चों में कुपोषण का कारण बन सकते हैं। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि ऐसे मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।”
सके।”
की जा सके।
उदयपुर फाइल्स’ निर्माता को 5 करोड़ की रंगदारी, खालिस्तानी धमकी से हड़कंप
बिलासपुर में 11 घंटे बंद रहेगा रेल फाटक, ट्रैक मरम्मत का होगा कार्य
लखनऊ एयरपोर्ट पर अव्यवस्था: तीन उड़ानें रद्द, शारजाह से फ्लाइट 10 घंटे लेट
CCSU विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू: 2.42 लाख छात्र परीक्षा में शामिल, नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम
मथुरा: मामूली कहासुनी पर घर में घुसकर हमला, दो भाई समेत तीन घायल
नुनिहाई इंडस्ट्रियल एरिया पर एलिवेटेड रोड का खतरा, कारोबारियों में आक्रोश
किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज-कीटनाशक मिले, 24 नमूने जांच को भेजे
यमुना पर आगरा मेट्रो पुल का निर्माण फिर शुरू, काम में आएगी तेजी
