बुलंदशहर में पाकिस्तानी झंडे की अफवाह, पुलिस ने की जांच तो सामने आई ये सच्चाई
By
Dec 10, 2025
बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है। चचरई मोड़ स्थित इस मकान पर झंडा देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर झंडे को कब्जे में ले लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि झंडा पाकिस्तान का नहीं था, बल्कि एक इस्लामी झंडा था। उन्होंने कहा कि झंडा लगाने वाला युवक पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने माहौल खराब करने वाले और झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
अगली खबरें
सुहागरात के 5 दिन बाद ही दुल्हन ने दिया धोखा, लाखों के गहने लेकर हुई फरार; यूपी में युवक के साथ बड़ा फ्रॉड
हज यात्रा 2026: महरम श्रेणी में चयनित महिलाओं के लिए जरूरी सूचना, 15 दिसंबर तक जमा करनी होगी धनराशि
राहत के बीच खतरा! बुलंदशहर की हवा अभी भी ‘जहरीली’, AQI 219 पर भी सांस लेना मुश्किल
