0

कानपुर में सत्ताधारी पार्षद से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी

By Mar 18, 2026

कानपुर के मूलगंज क्षेत्र में सत्ताधारी दल के पार्षद अमित गुप्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पार्षद अमित गुप्ता ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम जब वे अपने साथी पार्षद के साथ पाइपलाइन के काम का निरीक्षण कर रहे थे, तभी तीन लोगों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन सोमवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्षद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पार्षद ने चेतावनी दी थी कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे थाने में धरना देंगे। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पार्षद की शिकायत पर राजा गुप्ता और दीपक कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी आलोक चौरसिया की तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष से भी तहरीर आई है, जिस पर जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब

कानपुर में आयोजित रेलवे चैंपियनशिप लीग 2026 का फाइनल मुकाबला सीएनबीएन ने जीत लिया है। बुधवार को श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए इस मैच में सीएनबीएन ने जनरल सुपर किंग्स को 201...
By Mar 18, 2026

कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news

वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच, कानपुर शहर से विश्व शांति का संदेश देने के लिए इस्कॉन स्थित श्री राधा माधव मंदिर में एक भव्य 'वर्ल्ड पीस मार्च' का आयोजन किया गया। इस्कॉन...
By Mar 18, 2026

Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा...
By Mar 18, 2026

KESCo news: कानपुर में झूठे बिजली चोरी केस पर MD के खिलाफ 1.25 करोड़ का हर्जाना मांगा

कानपुर में बिजली विभाग (KESCo) के प्रबंध निदेशक के खिलाफ एक बड़ा कानूनी मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने उन पर झूठा बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए...
By Mar 18, 2026

UP Board result: शहर में 6 लाख कॉपियों की जांच शुरू, मूल्यांकन केंद्रों पर सख्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो गया है। शहर के पांच केंद्रों पर 6 लाख से अधिक कॉपियों की...
By Mar 18, 2026

कानपुर में प्लॉट निर्माण पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर FIR दर्ज (Kanpur crime news)

कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में एक प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू करने पर हिस्ट्रीशीटर भाइयों समेत तीन लोगों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया...
By Mar 18, 2026

कानपुर में सैन्यकर्मी से लूट के आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई, पुलिस की जांच पर उठे सवाल

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक सैन्यकर्मी और उसके दोस्त से लूटपाट के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को...
By Mar 18, 2026

Kanpur crime news: नशे की लत पूरी करने के लिए करता था जहरखुरानी, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा

कानपुर की एनडीपीएस अदालत ने जहरखुरानी के एक मामले में आरोपी रवि कुमार को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। रवि कुमार ने अदालत के समक्ष कबूल किया कि वह नशे की लत पूरी करने...
By Mar 18, 2026

साझा करें