लखनऊ में SIR फॉर्म भरने को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला और BLO से की मारपीट; 4 गिरफ्तार
नगराम के सलेमपुर अचाका गांव में एसआईआर फार्म भरने को लेकर ग्रामीणों और बीएलओ के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया और बीएलओ से मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और चार लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की निगरानी में एसआईआर फार्म जमा किए गए।
संसू, निगोहां (लखनऊ)। नगराम के सलेमपुर अचाका गांव में गुरुवार को अधूरा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) फार्म भरकर जमा करने को लेकर ग्रामीणों और बीएलओ के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विद्यालय में ताला जड़ दिया। साथ ही गुरुवार को विवाद में शामिल चार लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है। सलेमपुर अचाका गांव के प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को बीएलओ अंजना यादव एसआइआर फार्म भर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कई ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर अधूरा एसआइआर फार्म भरने की बात कहते हुए हंगामा किया। विरोध पर अभद्रता करने लगे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। स्कूल में मौजूद प्रभारी भास्कर चंद्र मिश्रा से भी विवाद हुआ।
ग्रामीणों ने स्कूल के गेट में ताला लगा दिया। बीएलओ ने मोहनलालगंज उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी। शुक्रवार को पुलिस टीम की मौजूदगी में एसआइआर फार्म भरे गए। बीएलओ से विवाद में शामिल नगराम निवासी रामदीन,देशराज, हेमराज और रामसहाय को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान किया है।
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’
UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र
लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’
रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा
यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन
