RPSC Assistant Professor Result जारी, राजस्थान में 329 पदों के लिए इंटरव्यू की तैयारी शुरू
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 329 पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 329 पदों पर भर्ती के लिए 03 और 04 जुलाई, 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी थी। परीक्षा के बाद 23 सितंबर, 2025 को आंसर-की जारी की गई थी।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 15 अंकों का होगा। आयोग जल्द ही इंटरव्यू की तारीखें और विस्तृत कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
