फिटनेस के लिए रोहित शर्मा का त्याग: जीत के जश्न में भी नहीं खाया केक, बोले- ‘मोटा हो जाऊंगा वापस’
भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने तीसरे और निर्णायक मैच में साउथ अफ्रीका को मात दी। इस जीत के बाद टीम ने होटल में जश्न मनाया, जहां रोहित शर्मा ने केक खाने से मना कर दिया। रोहित ने इस मैच में 75 रनों की शानदार पारी खेली थी और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े थे।
मैच के बाद जब टीम होटल पहुंची तो जीत का जश्न मनाने के लिए केक काटा गया। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए जायसवाल ने रोहित को केक खिलाने की कोशिश की, लेकिन रोहित ने मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं खा रहा मोटा हो जाऊंगा वापस।’ रोहित का यह बयान उनकी फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और 10 किलो से ज्यादा वजन घटाया है। वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं और इसके लिए अपनी डाइट और फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में रोहित ने दो अर्धशतक लगाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
सफेद कुर्ता, माथे पर तिलक और हाथों में फूल…ODI सीरीज जीतते ही Virat Kohli पहुंचे सिंहाचलम मंदिर-VIDEO
‘पाजी रन कम रह गए’, विराट को कैमरे पर चिढ़ा रहे थे अर्शदीप, कोहली ने दिया मजेदार जवाब, देखें Video
बीच मैदान कुलदीप यादव पर ‘भड़के’ विराट कोहली, किया चांटा मारने का इशारा, वीडियो हुआ वायरल
‘टीम ने मुझे गर्व से देखा’, केएल राहुल ने सीरीज जीत के बाद किया बड़ा दावा, बोले- 400 रन भी चेज कर सकती है टीम
IND vs SA 3rd ODI: रोहित-यशस्वी और विराट का तूफान, भारत ने शान से जीती सीरीज
20 मैचों का सूखा खत्म! टॉस जीतकर केएल राहुल का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो
