0

Road accident: अलीगढ़ में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिवार में मातम

By Jan 8, 2026

अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए 40 वर्षीय युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पिसावा के रूपनगर गांव निवासी बृजमोहन (40) पुत्र राजवीर सिंह 2 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। चंडौस-पिसावा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बृजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में जेवर ले गए। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बृजमोहन को दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ पिसावा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक की पत्नी सोनू देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें