रियाद की उड़ान 5 घंटे लेट, लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी
अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर शनिवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब करीब 15 उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुईं। सबसे ज्यादा प्रभावित अंतरराष्ट्रीय उड़ान रही, जहां रियाद जाने वाले विमान ने करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से उड़ान भरी। लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान एक्सवाई-334 सबसे ज्यादा 5 घंटा 37 मिनट लेट रही। इस देरी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।
घरेलू उड़ानों में भी विलंब का सिलसिला जारी रहा। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान आईएक्स-2173 करीब 1 घंटा 56 मिनट और 6ई-758 लगभग 1 घंटा 26 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसी तरह लखनऊ-दिल्ली उड़ान 6ई-2292 भी 1 घंटा 08 मिनट लेट रही। हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-453 सवा घंटे की देरी से पहुंची, जबकि कोलकाता से आने वाली उड़ान 6ई-856 और लखनऊ से कोलकाता जाने वाली 6ई-6469 भी एक-एक घंटे से अधिक के विलंब से संचालित हुईं। मुंबई रूट पर भी उड़ानों में देरी देखी गई, जहां लखनऊ-मुंबई उड़ान 6ई-6938 करीब 58 मिनट और क्यूपी-1526 लगभग 44 मिनट देरी से चली। रायपुर, दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई और देहरादून से लखनऊ आने-जाने वाली अन्य उड़ानों में भी 28 मिनट से लेकर 50 मिनट तक की देरी दर्ज की गई, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
कड़ाके की सर्दी बच्चों की सेहत पर भारी, अस्पतालों में बढ़ा ‘Respiratory Illness’ का प्रकोप
लखनऊ: KGMU डॉक्टरों ने लावारिस मरीज का इलाज कर 8 साल बाद परिवार से मिलाया, KGMU news
लखनऊ: KGMU डॉक्टरों ने लावारिस मरीज का इलाज कर 8 साल बाद परिवार से मिलाया, KGMU news
लखनऊ: KGMU के डॉक्टरों ने लावारिस मरीज को परिवार से मिलाया, 8 साल बाद हुई पुनर्मिलन
बाजार खाला में तार टकराने से निकली चिंगारी, बिजली आपूर्ति बाधित, लोगों में अफरा-तफरी
