शादी के सीजन में आसमान छू रहे किराए! UP से दिल्ली-मुंबई जाने वाले परेशान, ट्रेनों में वेटिंग, फ्लाइट 5 गुना महंगी
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश भर के कई शहरों की ओर जाने वाले विमानों का किराया पांच गुणा तक पहुंच गया है। रविवार की शादियाें में शामिल होने के बाद जो लोग सोमवार को यात्रा करेंगे, उनके लिए विमान का टिकट बहुत महंगा पड़ सकता है। विमानों का किराया दीपावली की अधिक मांग से भी ज्यादा पहुंच गया है।
शादी के सीजन ने विमानन कंपनियाें की दुकानाें काे काफी ऊंचा कर दिया है। इन दिनाें विमानन कंपनियाें का उत्सव है। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित कई शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट के टिकट तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार सुबह नई दिल्ली रवाना होने वाली कारपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की एसी चेयरकार में 52 वेटिंग पहुंच चुकी है। एक्जक्यूटिव क्लास में भी 17 वेटिंग ने यात्रियों की मुश्किल बढ़ायी है।
आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस में एक और दो दिसंबर को ही लंबी वेटिंग है, इसके बाद सीटें उपलब्ध हैँ। सोमवार को लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस की एसी थर्ड में अगले चार दिनों तक 75 से अधिक वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर सोमवार को रिग्रेट है। दो और तीन दिसंबर को भी वेटिंग का आंकड़ा सौ के पार है। मुंबई जाने वाली ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस की स्थिति तो और अधिक अनियंत्रित है। स्लीपर में अगले 10 दिनों तक वेटिंग के टिकट नहीं मिल रहे हैं। एसी थर्ड इकोनोमी में सोमवार को वेटिंग 131 तो दो दिसंबर को 109 तक पहुंच गई है।
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’
UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र
लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’
रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा
यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन
