0

फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, कोर्ट मैरिज के बाद पति ने पत्नी को लगाया 2 करोड़ का चूना

By Dec 10, 2025

एक महिला ने अपने पति पर फेसबुक के जरिये दोस्ती करने के बाद कोर्ट मैरिज करने और फिर दो करोड़ रुपये की ठगी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई है, जहां सीएम ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है।

सिधौना निवासी अविनाश यादव पर उनकी पत्नी आमरीन अहमद ने करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, गहना चोरी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश के सिंगरौली निवासी आमरीन ने बताया कि पहले पति अख्तर अहमद की मृत्यु के बाद वे नेशनल कोल फील्ड, सिंगरौली में मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी करने लगीं। इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से सिधौना निवासी अविनाश यादव से दोस्ती हुई। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फरवरी 2024 में उड़ीसा जाकर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। उनके दोनों बच्चे एजाज और अल्फाज भी अविनाश के साथ रहने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान अविनाश ने उनके पति की पेंशन, गहने और बैंक लोन समेत करीब दो करोड़ रुपये हड़प लिए। वह उन्हें अक्सर सिधौना लाता था लेकिन हमेशा घर खाली मिलता था। आमरीन ने दावा किया कि पहले से शादीशुदा अविनाश अपनी पत्नी को ‘बहन’ बताकर उन्हें धोखे में रखता रहा। उनके पैसों से उसने वाराणसी में जमीन, महंगी कार और कई संपत्तियां अपने नाम करा लीं। जब उन्होंने चल-अचल संपत्ति का हिसाब मांगा तो मारपीट कर सिंगरौली से भाग आया। इतना ही नहीं, वाराणसी में पढ़ने वाले बेटे एजाज के अपहरण की धमकी भी देने लगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार अविनाश पहले भी लड़कियों को बहला-फुसलाकर रकम हड़पने के मामलों में संलिप्त पाया गया है। आमरीन ने बताया कि जनता दरबार में शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें पूरा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। उधर शिकायत जनता दरबार तक पहुंचते ही माता प्रसाद का पूरा परिवार सिधौना स्थित घर छोड़कर फरार हो गया है। खानपुर एसओ राजीव पांडेय का कहना है कि अभी यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

शादी के स्टेज पर पहुंचा पहली पत्नी का ‘हंगामा’, दूल्हे को जड़े तमाचे, टूट गई दूसरी शादी

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई जब दूल्हे की पहली पत्नी ने स्टेज पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। मऊ जिले के अनिल राम अपनी बारात लेकर...
By Dec 10, 2025

गाजीपुर में SDM ने खंगाली ASD मतदाता सूची, BLOs को दिए कड़े निर्देश

गाजी गाजीपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को लूर्दस कांवेट स्कूल में एसडीएम सदर रवीश गुप्ता ने 16 वार्डों के...
By Dec 10, 2025

गाजीपुर में बाल श्रम पर बड़ा एक्शन: 11 बच्चों को छुड़ाया, दुकानदारों को जेल-जुर्माने की चेतावनी

गाजीपुर में सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पहाड़ खां पोखरा, महुआबाग और आमघाट में संचालित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...
By Dec 10, 2025

साझा करें