कफ सिरप तस्करी मास्टरमाइंड शुभम पर रेड कार्नर नोटिस, प्रत्यर्पण की तैयारी
कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके साथी आकाश पाठक के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया है। एसआईटी ने इस नोटिस के लिए सीबीआई से अनुरोध किया था। इस प्रकरण के तूल पकड़ते ही शुभम अपने परिवार व साथियों के साथ दुबई भाग गया था। एसआईटी इन दोनों के प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही है। वहीं इस मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी और सोनभद्र में कफ सिरप की तस्करी को लेकर मुकदमे दर्ज हुए थे।
इस कांड में विभोर राणा और विशाल की गिरफ्तारी के बाद बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और आकाश पाठक दुबई में छिपे हुए हैं। कुछ दिन पहले शासन ने इस प्रकरण की जांच के लिए आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई थी। एसआईटी ने कई नए बिन्दुओं पर इस प्रकरण की जांच शुरू की। इसी कड़ी में दोनों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया।
एसआईटी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि शुभम जायसवाल और आकाश पाठक ने दुबई में बैठकर न केवल कानून से बचने का ठिकाना बनाया, बल्कि वहां से तस्करी के इस काले साम्राज्य के वित्तीय लेन-देन (हवाला नेटवर्क) को भी नियंत्रित कर रहे हैं। रेड कार्नर नोटिस जारी होने के बाद, अब इंटरपोल की मदद से इनकी आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।
यह कार्रवाई आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि अवैध तस्करी और संगठित अपराध पर नकेल कसी जा रही है। एसआईटी इन आरोपियों की बेनामी संपत्तियों और बैंक खातों का ब्योरा भी जुटाना शुरू कर दिया है, ताकि ‘मनी ट्रेल’ के जरिए तस्करी की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सकें। जांच एजेंसी जल्द ही इनके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट और कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है।
बिना लाइसेंस-एनओसी के चल रहे अलीगढ़ के होटल, देह व्यापार का खुलासा | aligarh news
अलीगढ़ में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ: अब डॉक्टर के हाथ नहीं, मशीनें करेंगी जटिल ऑपरेशन
अन्ना मवेशियों से किसान परेशान, फसलों को बचाने की जद्दोजहद जारी
मंडल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में कासगंज के बाल विज्ञानियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, पांच मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित
सोरों में श्री राम कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
हाजीपुर में पतंग विवाद: बच्चों की लड़ाई में सफाई कर्मी को लगी गोली, पुलिस ने तीन आरोपी अरेस्ट किए
भारतीय रेल का नया कीर्तिमान: DFC पर एक दिन में 892 ट्रेनों का इंटरचेंज
श्रमिकों के श्रम का सम्मान: डीएम ने बांटे कैदियों द्वारा बनाए कंबल, शिक्षा का किया आह्वान
