Realme Watch 5 लॉन्च: 16 दिन की बैटरी, GPS और AMOLED डिस्प्ले; जानें कीमत और फीचर्स
Realme ने भारत में Realme Watch 5 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस वॉच को Realme P4x 5G स्मार्टफोन के साथ इंडियन मार्केट में पेश किया है। यह नई स्मार्टवॉच बेहतर दृश्य अनुभव और टिकाऊ डिजाइन के साथ आती है, जिसमें अपग्रेडेड डिस्प्ले और पहले से ज्यादा कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं।
Realme Watch 5 में 1.97-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 nits है। यह डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। वॉच को मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें फंक्शनल क्राउन के साथ रिमूवेबल 22mm की स्ट्रैप दी गई है।
फिटनेस फीचर्स की बात करें तो Realme Watch 5 में 108 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें VO2 Max एस्टीमेशन, ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन, स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन मॉनीटरिंग जैसे ट्रैकिंग फीचर का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, NFC टूल, कस्टमाइजेबल वॉच फेस और IP68 रेटिंग भी दी गई है। इस वॉच में अलग से GPS का सपोर्ट भी मिलता है।
Realme की इस वॉच में 460mAh की बैटरी मिलती है, जिसके बारे में कंपनी दावा करती है कि यह स्टैंडर्ड यूज में करीब 16 दिन और लाइट मोड में 20 दिनों तक का बैकअप देती है। Realme Watch 5 को भारत में 4,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह वॉच टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर, मिंट ब्लू और वाइब्रेंट ऑरेंज कलर ऑप्शन में आती है। इसकी पहली सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें इसे 3,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
