राष्ट्रीय लोक अदालत आज: 5 लाख से ज्यादा मुकदमों का होगा निपटारा, ऐसे कराएं अपने चालान का निस्तारण
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला जज/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार मलिक ने बताया कि शुभारंभ सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। लोक अदालत में 5.25 लाख वादों को निस्तारण के लिए चिह्नित किया गया है।
अपर जिला जज/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, लारा न्यायालय, समस्त परिवार न्यायालय, उपभोक्ता फोरम कोर्ट, वाणिज्य न्यायालय, समस्त राजस्व न्यायालय, समस्त खंड विकास कार्यालय एवं समस्त पुलिस आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
वादकारी अपने वाद का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर करा सकता है। जिन व्यक्तियों के वाहनों के चालान लंबित हैं वह न्यायालय, वर्चुअल कोर्ट, पुलिस लाइन एवं आरटीओ कार्यालय में जाकर अपने वाहन के चालान का निस्तारण करा सकते हैं। यह लोक अदालत नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने और न्यायालयों पर मुकदमों के बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
12 साल बाद हो रहा UP BJP अध्यक्ष का चुनाव, 45 साल के इतिहास में कभी नहीं पड़ी वोटिंग की नौबत
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: 217 वाहनों पर जुर्माना, 3 सीज, लाखों का चालान
नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 217 वाहनों के चालान काटे, 3 सीज
कानपुर मंडी भाव: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, गेहूं-दाल के दामों में भी बड़ा फेरबदल, जानें आज के ताजा रेट
खेरिया एयरपोर्ट पर यात्रियों को झटका! इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट 46 मिनट लेट, जानें वजह
आगरा खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद की फ्लाइट 46 मिनट लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
फेरों से ठीक पहले दूल्हे के भाई ने मांगे 5 लाख, दुल्हन ने ठुकराई शादी; मैरिज होम में मचा बवाल
आगरा विकास प्राधिकरण की मुश्किलें बढ़ीं: हरे पेड़ काटने के मामले में CEC करेगी मौके पर जांच, कॉलेज परिसर भी रडार पर
