सिडनी के बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की मौत से हड़कंप; दो आरोपी गिरफ्तार
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हमलावर ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। यह घटना ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्ध और व्यस्त समुद्र तटों में से एक पर हुई, जहां सप्ताहांत में बड़ी संख्या में पर्यटक, सर्फर और स्थानीय लोग मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस खूनी हमले में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से बॉन्डी बीच क्षेत्र से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का आग्रह किया है। इस घटना ने पूरे सिडनी में दहशत का माहौल दहशत में डाल दिया है।
