रणदीप हुड्डा बने STAGE के ब्रांड एंबेसडर, बोले- ‘क्षेत्रीय भाषा मेरी ताकत है’
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणदीप हुड्डा को क्षेत्रीय भाषाओं, जैसे हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी में कंटेंट दिखाने वाले OTT प्लेटफॉर्म STAGE का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। हुड्डा अब डिजिटल, सोशल, टेलीविजन और आउटडोर प्लेटफॉर्म पर एकीकृत अभियानों का नेतृत्व करेंगे, जिसमें प्लेटफॉर्म के टीवी ऐप को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
रणदीप हुड्डा ने इस मौके पर कहा, “मैंने कभी महसूस नहीं किया कि मुझे आगे बढ़ने के लिए जहां से मैं आया हूं, उससे दूरी बनानी होगी। भाषा और संस्कृति हमेशा से मेरी ताकत रही हैं, जिसने मेरे विश्वदृष्टिकोण और उन कहानियों को आकार दिया है जिनसे मैं जुड़ता हूं। वे कथाएँ जो वास्तव में स्थायी होती हैं, वे ईमानदारी और अपनेपन में निहित होती हैं। क्षेत्रीय भाषाओं और सांस्कृतिक पहचान का सम्मान करने वाली कहानी कहने से जुड़ना मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत और सहज है।”
इस प्लेटफॉर्म से नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी भी जुड़े हुए हैं। हुड्डा इससे पहले ‘जट्ट’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अब वह ‘ओ’ रोमीओ’ में नजर आएंगे, जो स्वतंत्रता-पश्चात मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
