राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT की रिपोर्ट PMO को भेजी गई, 17 लोगों पर FIR तय
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के गंभीर मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है, जिसे अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा गया है। रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव सहित 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज होना लगभग तय माना जा रहा है। SIT की रिपोर्ट में FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश की गई है।
जांच के दौरान SIT टीम को दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास मिलीं। सूत्रों के मुताबिक, SIT ने ऐसे करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को चिह्नित किया है, जिनकी आर्थिक स्थिति में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इनमें चंपत राय के करीबी माने जाने वाले फूलकांत मिश्रा भी शामिल हैं, जिनके पास 25 लाख रुपए कीमत की तीन लग्जरी कारें पाई गई हैं।
SIT ने अपनी 20 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट में 150 लोगों से की गई पूछताछ का विवरण शामिल किया है। रिपोर्ट में पिछले 5 साल के चढ़ावे का ऑडिट कराने की भी सिफारिश की गई है ताकि अनियमितताओं को रोका जा सके। रिपोर्ट में ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
इस बीच, राम मंदिर परिसर में शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें 11 संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज पूजन कराया। डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने साधु-संतों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन चंपत राय ने किया। इस कार्यक्रम में करीब 4 हजार लोग शामिल हुए।
राम मंदिर चोरी मामले में अब तक 5 आरोपियों की निशानदेही पर 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हो चुकी है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, चोरी की गई राशि 200 करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है। इस मामले ने आम जनता के बीच मंदिर प्रबंधन और दान के दुरुपयोग को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
रनियां में ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से बिजली संकट, गर्मी में परेशान लोग
लॉटरी और जमीन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, कृष्ण शर्मा पर FIR दर्ज
पीएम स्वानिधि योजना: युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के लिए डिप्टी सीएम ने दिए खास निर्देश, जानिए प्लान
जर्जर छज्जा हादसा: आगरा में मकान मालिक पर लापरवाही का मुकदमा, दो की मौत
कल्याणपुर में एसबीआई एटीएम बूथ में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
लखनऊ अग्निकांड: मां का दर्द, ‘सिस्टम की लापरवाही से सूरज की मौत, अब सूरज नहीं रहा’
आगरा में 70 करोड़ की फर्जी बिलिंग, 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा; Agra police ने 3 गिरफ्तार
ऑनलाइन शिक्षा एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया पुस्तक का विमोचन, डिजिटल युग में प्रासंगिक
