रेलवे ने बदला 7 ट्रेनों का रूट, एक 3 घंटे लेट; यात्रा से पहले चेक करें नया टाइम टेबल
बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण के लिए ब्लाक लिया जा रहा है। इस दौरान सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इनमें लालगढ़-प्रयागराज, प्रयागराज-लालगढ़, सियालदाह-बीकानेर और बीकानेर-सियालदाह जैसी ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनें जयपुर और फुलेरा होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
ट्रेन संख्या 20404 लालगढ़-प्रयागराज पांच, आठ, 10, 12, 15, 17, 19 जनवरी को लालगढ़ से निर्धारित समय से 2:45 घंटे देरी से चलेगी।
इसके अतिरिक्त, कानपुर-लखनऊ रेल रूट स्थित जैतीपुर और हरौनी स्टेशन के बीच तीन दिसंबर को लाइन की शिफ्टिंग, पुशिंग समेत अन्य कार्य किया जाएगा। इसको लेकर नौ घंटे का ट्रैफिक-कम-पावर ब्लाक लिया जाएगा। काम प्रभावित न हो, इसके लिए 11109 व 11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व 51813 और 51814 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर तीन दिसंबर को निरस्त रहेगी।
64212 कानपुर सेंट्रल- लखनऊ मेमू अपने निर्धारित समय 12:20 बजे की जगह शाम 4:50 पर कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी। वहीं तीन दिसंबर को ट्रेन नंबर 12003 लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ-शताब्दी एक्सप्रेस भी देरी से चलेगी। 64211 मेमू पैसेंजर तीन घंटा 40 मिनट की देरी से चलेगी।
वहीं 12004 शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव से माखी, सफीपुर और बालामऊ होकर लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह दो दिसंबर को 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस उन्नाव से माखी और बालामऊ होकर लखनऊ जाएगी। 15066 पनवेल – गोरखपुर एक्सप्रेस, 12180 आगरा फोर्ट- लखनऊ इंटरसिटी माखी, सफीपुर, बालामऊ होकर लखनऊ जाएगी। जबकि, 12173 एलटीटी- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन से डलमऊ जंक्शन से रायबरेली होकर प्रतापगढ़ जाएगी।
ठंड में कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी को देखते हुए रेलवे ने पहले ही कानपुर-सीतापुर पैसेंजर 54326 व 54325 ट्रेन को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। बालामऊ रूट की इस पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
