यूपी में UGC bill के विरोध में प्रदर्शन, युवाओं ने की बिल वापस लेने की मांग
कानपुर देहात जिले के झींझक कस्बे में केंद्र सरकार के UGC बिल के खिलाफ नवयुवकों ने विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह बिल शिक्षा व्यवस्था में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देगा। युवाओं ने और समाज में कटुता पैदा करेगा।
हनुमान चौराहा पर एकत्र हुए युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को जारी किया गया यह बिल विशेष रूप से सवर्ण जातियों को प्रभावित करने वाला है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और वहां किसी भी प्रकार की जातिगत भावना के आधार पर कानून बनाना समाज में विभाजन पैदा करने जैसा है।
युवक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को समानता और समरसता के आधार पर चलाया जाना चाहिए, न कि किसी एक वर्ग को प्रभावित करने वाले प्रावधान के जरिए। उन्होंने आशंका जताई कि बिल लागू होने से हिंदू समाज में आपसी कटुता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस विरोध प्रदर्शन में पप्पू दूबे, प्रकाश सिंह, अनुराग सिंह, अजय वर्मा, सुशील सक्सेना, राकेश गुप्ता, बेदू सिंह, विकास गुप्ता, राहुल दूबे, सत्यवीर, लालजी शुक्ला, बिंन्नू वर्मा सहित कई अन्य नवयुवक शामिल रहे।
UP crime news: 12 राज्यों में 65 फर्जी फर्म बनाकर बेच रहा था कोडाइन सिरप, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
यूपी की 10 हस्तियों को Padma Awards से नवाजा गया, जानें कौन-कौन हैं ये विभूतियां
UP के 10 लोगों को Padma Awards, एक को पद्मभूषण; योगी ने दी बधाई
लखनऊ में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- मां ही बच्चे की पहली गुरु, आत्मविश्वास का आधार
प्रधानपति ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, Sikandarpur Vaishya में FIR दर्ज
सिकंदरपुर वैश्य वैश्य में प्रधानपति पर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप; Police में शिकायत दर्ज
चित्रकूट में Ram Katha का भावुक प्रसंग, भरत मिलाप सुनकर भावुक हुए श्रोता
CSA University Kanpur news: छात्रों को मिला 6.62 लाख का पैकेज, 15 का चयन
