0

अलविदा जुमे की नमाज के बाद लखनऊ में America Israel के खिलाफ प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

By Mar 14, 2026

लखनऊ में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज के बाद बड़ा इमामबाड़ा इलाके में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के आह्वान पर आयोजित किया गया था। नमाज खत्म होने के तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाजा और फिलिस्तीन में हो रही हिंसा के विरोध में आवाज उठाई।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं की तस्वीरें जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ‘नेतन्याहू आतंकवादी है’ और ‘ट्रंप आतंकवादी है’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए, जिनके हाथों में फिलिस्तीन के समर्थन वाले पोस्टर और बैनर थे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुनिया में मासूम लोगों की जान जा रही है और इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने इसे केवल देशों के बीच का मुद्दा नहीं, बल्कि इंसानियत और न्याय की लड़ाई बताया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। पुराने लखनऊ के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Lucknow news: 4 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पोस्टमार्टम में मिले 21 चोट के निशान

राजधानी लखनऊ के लाजपतनगर इलाके में 4 साल के मासूम अर्नव की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहलासा हुआ है कि बच्चे को बेरहमी से पीटा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, अर्नव के...
By Mar 14, 2026

Lucknow news: लखनऊ के इन इलाकों में कल 1 लाख से अधिक लोगों को झेलनी पड़ेगी बिजली कटौती

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को बिजली संकट गहराने वाला है। लेसा (LESA) ने शहर के विभिन्न बिजली उपकेंद्रों से जुड़े तारों और पोलों की मरम्मत, पेड़ों की डालियों की छंटाई और ट्रांसफार्मर...
By Mar 14, 2026

लखनऊ में पॉलीक्लीनिक के लिए डॉक्टरों की तलाश शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग ने 14 नए पॉलीक्लीनिकों के संचालन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इन क्लीनिकों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने विभिन्न...
By Mar 14, 2026

लखनऊ: परिवार कल्याण कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र शाही को सम्मान, 1100 से अधिक ऑपरेशन किए

लखनऊ के सीएमओ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र शाही को परिवार कल्याण कार्यक्रम में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित...
By Mar 14, 2026

Lucknow news: शकुंतला मिश्रा विवि में बोलती हैं किताबें, दिव्यांग छात्रों के लिए 3500+ ऑडियोबुक

लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने एक अनूठी पहल की है। यहां के केंद्रीय पुस्तकालय में स्थापित टॉकिंग बुक स्टूडियो ने शिक्षा को समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।...
By Mar 14, 2026

Lucknow crime news: आशियाना में घरेलू सहायिका ने चुराए लाखों के जेवर, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका पर लगा है। पीड़ित परिवार ने...
By Mar 14, 2026

साझा करें