0

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

By Dec 9, 2025

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश करने की तैयारी की जा रही है। इलेक्‍ट्रिक वाहनों की दुनिया के कई देशों में मांग बढ़ रही है। जिसे देखते हुई कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से भी इस सेगमेंट में नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक किआ की ओर से इस ईवी को ग्‍लोबल स्‍तर पर नौ जनवरी 2026 को पेश किया जा सकता है। निर्माता की ओर से ब्रुसेल्‍स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस गाड़ी को औपचारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। इसके पहले ईवी का टीजर जारी किया गया है। जारी किए गए टीजर में इस ईवी को पूरी तरह से ढंका गया है। जिससे इसकी ज्‍यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन इसका डिजाइन प्रोडक्‍शन के नजदीक वाले मॉडल से ज्‍यादा अलग नहीं होगा। प्रोडक्‍शन के पास वाले मॉडल को कुछ समय पहले तक टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जिसमें वर्टिकल एलईडी लाइट्स, स्किड प्‍लेट को दिया जा सकता है। वहीं पीछे की ओर से इसे किआ सिरोस की तरह डिजाइन मिल सकता है।

निर्माता की ओर से अभी इस गाड़ी के टीजर को जारी किया गया है। इसकी और कोई जानकारी को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस गाड़ी में सिंगल मोटर के साथ 42 या 49 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है, जिससे इसे 350 से 400 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। किआ की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक क्रॉस ओवर गाड़ी को फिलहाल ग्‍लोबल स्‍तर पर ही पेश किया जाएगा। भारत में इसे लॉन्‍च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस गाड़ी को अगले साल के मध्‍य तक भारत में भी पेश किया जा सकता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

हर्षित राणा को ICC की फटकार, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट करने के बाद किया था ये काम

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में आक्रामक इशारा करने के लिए आईसीसी ने फटकार लगाई है। यह घटना रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में हुई...
By Dec 9, 2025

साझा करें