हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वे कांस्टेबल आशीष मौर्या के साथ मारपीट के आरोपियों योगेश उर्फ दुर्गेश और सुरेश को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।
जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची, आरोपियों ने भीड़ इकट्ठा कर ली और पुलिस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कांस्टेबल आशीष मौर्या को बंधक बना लिया, उसे रस्सी से बांधा और धारदार हथियारों व लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी इंचार्ज की निजी कार पर भी पथराव किया गया।
पुलिस ने इस मामले में 19 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, बलवा और जान से मारने की कोशिश समेत 12 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
हमीपुर में ग्रामीणों का खौफनाक हमला, सिपाही को बंधक बनाकर सिर पर मारा फरसा, हालत नाजुक
हमीपुर में ओवरलोड डंपरों पर बड़ा एक्शन, टीम को देख भागे चालक, 15 वाहन सीज
एक छात्रा, सात शिक्षक और CCTV: यूपी के इस कॉलेज में परीक्षा का अजीबोगरीब नजारा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
हमिरपुर में छात्र का अपहरण: कॉलेज के पास कार सवारों ने की मारपीट, पुलिस ने किया बरामद
हमीरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SP दीक्षा शर्मा ने 30 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, महकमे में खलबली!
