0

सारण में पुलिस-शराब तस्करों तस्करों की मुठभेड़: गोली लगने के बाद कुख्यात अजय राय गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

By Dec 9, 2025

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ के समीप नदी किनारे दियरा इलाके में मंगलवार की देर रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक कुख्यात शराब तस्कर घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कटहरीबाग निवासी हीरालाल राय के पुत्र अजय राय उर्फ राजू राय के रूप में हुई है। उसके बाएं पैर के घुटने में गोली लगी है। फिलहाल उसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मांझी होते हुए उत्तर प्रदेश से नाव के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने मांझी थाना अध्यक्ष आशीष कुमार को तत्परता से टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो शराब माफियाओं ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों ने नदी किनारे नाव लगाकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की गोली एक अपराधी के पैर में लग गई। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य सह आरोपी ने पुलिस के दबाव में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। साथ ही एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा दो खोखा भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब नाव के माध्यम से चलने वाली इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान में जुट गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा हरिहर नाथ कॉरिडोर, सोनपुर को मिलेगी नई पहचान

सारण जिला प्रशासन और बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय हरिहर महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर के निकट भव्य आयोजन के साथ हुआ।...
By Dec 9, 2025

साझा करें