0

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा हरिहर नाथ कॉरिडोर, सोनपुर को मिलेगी नई पहचान

By Dec 9, 2025

सारण जिला प्रशासन और बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय हरिहर महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर के निकट भव्य आयोजन के साथ हुआ। इस सांस्कृतिक और धार्मिक महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को नवगठित रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में हरिहर नाथ कॉरिडोर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मॉडल पर विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना की प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और बहुत जल्द निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमन समीर ने हरिहर नाथ कॉरिडोर के विस्तृत स्वरूप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए अधिकृत विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा भू-सर्वेक्षण और तकनीकी मूल्यांकन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सर्वे की रिपोर्ट प्राप्त होते ही कॉरिडोर निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सोनपुर के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सारण में पुलिस-शराब तस्करों तस्करों की मुठभेड़: गोली लगने के बाद कुख्यात अजय राय गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ के समीप नदी किनारे दियरा इलाके में मंगलवार की देर रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से...
By Dec 9, 2025

साझा करें