आगरा में शिव परिक्रमा के लिए पुलिस अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
आगरा शहर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को आयोजित होने वाली शिव भक्तों की परिक्रमा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसमें परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी भी शामिल है। इस दौरान सेक्टर स्कीम लागू रहेगी और रविवार शाम 4 बजे से यातायात डायवर्जन प्रभावी कर दिया जाएगा।
शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नेशनल हाईवे-19 (आगरा-दिल्ली) पर रैपुरा जाट से कुबेरपुर के बीच भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मथुरा स्थित रिफाइनरी टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज, यमुना एक्सप्रेसवे और दक्षिणी बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा। इसी प्रकार, हाथरस से आगरा आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ अथवा मथुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
परिक्रमा मार्ग में राजेश्वर महादेव मंदिर (राजपुर चुंगी) से शुरू होकर फूल सैय्यद चौराहा, माल रोड, पुलिस आयुक्त आवास, बालूगंज, छीपीटोला, रावली, कलक्ट्रेट तिराहा, तहसील चौराहा, रुई की मंडी, भोगीपुरा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, शंकरगढ़ पुलिया, रामनगर पुलिया, मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, सिकंदरा तिराहा, सिकंदरा मंडी अंडरपास, कैलाश मोड़, कैलाश मंदिर, खंदारी चौराहा, भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज पुलिया, वाटर वर्क्स, बल्केश्वर महादेव मंदिर, जीवनी मंडी, बेलनगंज, छत्ता, मनकामेश्वर मंदिर, हाथी घाट, श्मशान घाट तिराहा होते हुए परिक्रमा पुनः राजेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त होगी।
यातायात डायवर्जन के तहत वाटर वर्क्स चौराहा और कमला नगर की ओर से बल्केश्वर मंदिर मेला क्षेत्र में सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सुल्तानगंज की पुलिया से गधापाड़ा की ओर भारी, मध्यम और चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पालीवाल पार्क जाने वाले चारपहिया वाहन भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर जाएंगे। अंबेडकर पुल (एत्मादुद्दौला) की ओर से बेलनगंज की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
एनएच-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। फिरोजाबाद से आने वाले भारी वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे तथा मथुरा से आने वाले वाहनों को दक्षिणी और उत्तरी बाईपास से गुजारा जाएगा। ग्वालियर से हाथरस और फिरोजाबाद जाने वाले वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया और इनर रिंग रोड से गुजरेंगे। टेढ़ी बगिया से जलेसर (एटा) और हाथरस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रविवार शाम समय से घर पहुंचें और डायवर्जन का पालन करें।
हथियारों से नहीं, AI मॉडल से समृद्ध होंगे देश: केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आगरा में कहा
चेन्नई से आगरा: सूटकेस में मानव अंग, लोकल ट्रेन से स्टेशन तक पहुंचा संदिग्ध व्यक्ति, CCTV से मिले सुराग
आगरा में 150 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, बड़ा हादसा टला, Agra building collapse
आगरा: जिन्न का साया बताकर युवती से दुष्कर्म, तांत्रिक ब्लैकमेल कर रहा था, युवती ने की आत्महत्या की कोशिश
आगरा में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा; दोनों की मौत
आगरा DM ने सुलझाई 3 साल की समस्या, ककोरा लेकर पहुंचा किसान
कांवड़ यात्रा: कमिश्नर संगीता सिंह ने कैमरे से कैद की गंगा किनारे की तस्वीरें, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Agra Flood Alert: बाढ़ में कटी सड़क की मरम्मत, ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश
