PM-Shri केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने किया कानपुर Zoo का भ्रमण, शिक्षकों के साथ सीखा वन्यजीवों के बारे में
कानपुर देहात स्थित पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय माती के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को कानपुर प्राणी उद्यान का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को वन्यजीवों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए शिक्षकों की टीम ने उनका मार्गदर्शन किया।
विद्यालय प्रशासन ने दो पालियों के बच्चों के अभिभावकों से सहमति प्राप्त करने के बाद बसों द्वारा छात्रों को कानपुर चिड़ियाघर के लिए रवाना किया। प्राचार्य डॉ. ए.एच. अंसारी ने बच्चों को नमकीन और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए और उन्हें रोल नंबर के अनुसार बसों में बैठाया।
कानपुर चिड़ियाघर पहुंचने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने शिक्षकों की निगरानी में कतारबद्ध होकर शेर, चीता, दरियाई घोड़ा, जिराफ, मोर और बंदरों के पिंजरों को देखा। बच्चों ने जानवरों के बारे में शिक्षकों से सवाल पूछे और वन्यजीवों के बारे में मिली जानकारी को अपनी नोटबुक में दर्ज किया। शिक्षकों ने भी बच्चों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें सुरक्षा के साथ चिड़ियाघर का भ्रमण कराया।
कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया
कानपुर में स्टाफ नर्स को धमकाने पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज (Kanpur news)
कानपुर में Swachh Survekshan की तैयारी, नगर निगम ने शुरू किया ‘टोकोगे तो रोकोगे’ अभियान
कानपुर में दहेज उत्पीड़न: फौजी पति और जेठ पर छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज
कानपुर: CSJMU के दो छात्रों को मिला बड़ौदा मेधा सम्मान, जानिए किसे मिला कितना पुरस्कार
Kanpur crime news: डाकघर योजनाओं के नाम पर 90 लाख की धोखाधड़ी, दंपति समेत तीन पर केस
