1971 युद्ध के वीरों को पीएम मोदी का सलाम, ‘विजय दिवस’ पर याद किया बलिदान
16 दिसंबर 1971, यही वो दिन है जब भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए बांग्लादेश को आजाद करवाया था। इस दिन को विजय दिवस के रूप में जाना जाता है। आज 54वें विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को बधाई दी है और 1971 के बहादुर जवानों को याद किया है, जिन्होंने बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए युद्ध में बलिदान हुए बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, “विजय दिवस पर हम उन वीर सैनिकों को याद करते हैं, जिनके साहस और बलिदान ने 1971 के युद्ध में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उनके दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा ने हमारे राष्ट्र की रक्षा की और इस दिन को इतिहास में हमेशा के लिए गौरव के पल के रूप में अंकित कर दिया। उनकी वीरता को मेरा सलाम, यह हमेशा भारतीय पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी युद्ध में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, “विजय दिवस के मौके पर भारत माता के वीर सपूतों को नमन करती हूं। उनकी वीरता, बहादुरी और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमेशा देश को गौरवान्व गौरवान्वित करता रहेगा।” उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना ने आत्मनिर्भरता, रणनीतिक, दृढ़ संकल्प और आधुनिक युद्ध तकनीकों की मदद से शानदार प्रदर्शन किया। यह पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं सभी सैनिकों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। जय हिंद!”
दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को राहत के बावजूद ED का दावा- ‘केस अभी खत्म नहीं हुआ’, मजबूत चार्जशीट की तैयारी
एअर इंडिया की फ्लाइट में बड़ी गड़बड़ी, उड़ान भरने के 5 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटी, जानें क्या हुआ
दिल्ली में घना कोहरा: 131 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, CM ने किया सुनहरी नाले और बारापुला ब्रिज का निरीक्षण
दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 18 दिसंबर से लागू होंगे नियम
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट के फैसले से ED को झटका!
‘गांधीनगर के गैंग’ की साजिश बेनकाब: नेशनल हेराल्ड केस खारिज होने पर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप
