0

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों को धोखा! GPS स्पूफिंग से खतरे में उड़ानें, मंत्री ने बताई पूरी कहानी

By Dec 9, 2025

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि हाल ही में नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर आने वाली कई उड़ानों में जीपीएस स्पूफिंग की घटनाएं सामने आई हैं।

सोमवार से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा सदस्य एस. निरंजन रेड्डी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में नायडू ने इस आशय की जानकारी दी। रेड्डी ने राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री से पूछा कि क्या सरकार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जीपीएस स्पूफिंग की हालिया घटनाओं की जानकारी है और क्या नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की जांच और रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए हैं?

नायडू ने जवाब में कहा कि ये घटनाएं उस समय हुईं जब विमान हवाई अड्डे के रनवे 10 पर जीपीएस-आधारित लैंडिंग प्रक्रियाओं का उपयोग कर रहे थे। प्रभावित उड़ानों को नकली नेविगेशन सिग्नल मिलने के बाद आपातकालीन प्रक्रियाओं का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि पारंपरिक जमीनी नेविगेशनल उपकरणों की उपलब्धता के कारण रनवे के अन्य हिस्सों पर परिचालन अप्रभावित रहा।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, ‘नवंबर, 2023 से डीजीसीए द्वारा जीपीएस जैमिंग/स्पूफिंग की घटनाओं की रिपोर्ट करने का आदेश दिए जाने के बाद देश के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों से नियमित रिपोर्ट प्राप्त हो रही हैं। कोलकाता, अमृतसर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई हवाई अड्डों पर भी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) रेडियो फ्रीक्वेंसी हस्तक्षेप की घटनाएं दर्ज की गई हैं।’

ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) सिग्नल में जब कोई छेड़छाड़ की जाती है तो उसे स्पूफिंग कहा जाता है। स्पूफिंग में गलत लोकेशन सिग्नल को भेजकर असली नेविगेशन डाटा को बदल दिया जाता है। इस कारण विमान को लगता है कि वह किसी दूसरी जगह है, हालांकि, वह हकीकत में अपनी असल जगह से कई किलोमीटर दूर होता है। स्पूफिंग, जैमिंग से बिल्कुल अलग होती है। इसमें सिग्नल को पूरी तरह ब्लाक नहीं किया जाता है।

जीपीएस स्पूफिंग के कारण कई बार तो आधुनिक नेविगेशन सिस्टम भी निष्कि्रय साबित हो जाते हैं। इस कारण प्रशिक्षित पायलट भी आसमान में रनवे को ढूंढते रहते हैं, जिसके चलते यात्रियों को सुरक्षित उतारने के लिए या तो फ्लाइट को डाइवर्ट कर दिया जाता है या लंबा इंतजार करना पड़ता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड...
By Dec 9, 2025

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

साझा करें