झांसी में बेहाल जनता: रूठी बरखा से बढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान | Jhansi News
झांसी शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को तीखी उमस और गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले एक दशक में जुलाई के मध्य का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था, जबकि पिछले वर्षों में यह 29 से 36 डिग्री के बीच रहा। रविवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि कूलर-पंखे भी बेअसर लगने लगे। शाम को घने बादलों ने शहर को घेरा और हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन लोग झमाझम बारिश का इंतजार करते रहे।
कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में घने बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इस बेमौसम गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जिससे लोग राहत की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
