0

पटना: स्कूल में लव स्टोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका को पीटा, पुलिस में शिकायत

By Dec 10, 2025

पटना जिले के मसौढ़ी में एक प्राथमिक विद्यालय की विशेष शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के एक शिक्षक और पास के स्कूल की एक अविवाहित शिक्षिका के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की शिकायत की थी। यह प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था और दोनों के चर्चे आम थे। अविवाहित शिक्षिका अक्सर स्कूल समय में ही अपने प्रेमी शिक्षक से मिलने उनके स्कूल पहुंच जाती थी।

विशेष शिक्षिका ने प्रिंसिपल से शिकायत करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है और स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। प्रिंसिपल ने शिक्षक को बुलाकर फटकार लगाई। यह बात जब शिक्षक ने अपनी प्रेमिका को बताई, तो वह गुस्से में आग बबूला हो गई।

गुस्साई अविवाहित शिक्षिका सीधे शिकायत करने वाली विशेष शिक्षिका के क्लासरूम में घुस गई। उस समय विशेष शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थीं। अविवाहित शिक्षिका ने उनके बाल पकड़े और जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से स्कूल में हंगामा मच गया। किसी तरह दोनों को अलग किया गया। पीड़ित विशेष शिक्षिका ने अब थाने में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी की खरी-खरी: ‘विदेश से लौटकर कार्यकर्ताओं से मिलें, वरना भविष्य खतरे में’

राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को सलाह दी है कि वे विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद पलायन न करें, बल्कि सहयाेगियों के साथ बैठें और उनका...
By Dec 10, 2025

बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ वाला साहित्य ज़रूरी: पटना में NCPUL कार्यक्रम

पटना कॉलेज में नेशनल काउंसिल फॉर द प्रमोशन ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज (NCPUL) द्वारा 'बच्चों का लिटरेचर बनाना, चुनौतियाँ और संभावनाएं' विषय पर एक महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उर्दू में बच्चों के...
By Dec 10, 2025

बिहार में ठंड का कहर: 8 डिग्री पर पहुंचा शेखपुरा का तापमान, पटना समेत कई शहरों में कनकनी बढ़ी

बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पछुआ हवाओं के कारण राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। शेखपुरा बिहार का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान...
By Dec 10, 2025

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिटायरमेंट से पहले 190 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, मिली मनचाही पोस्टिंग

बिहार पुलिस विभाग में सेवानिवृत्ति की निकटता को ध्यान में रखते हुए 190 पुलिसकर्मियों का ऐच्छिक स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय पुलिस मुख्यालय के स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति द्वारा लिया गया। इन स्थानांतरित...
By Dec 10, 2025

पटना जंक्शन पर हड़कंप: लड़खड़ाते हुए गिरे भाई-बहन, मुंह से निकल रहा था झाग, PMCH में भर्ती

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर रविवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती लड़खड़ाते हुए गिर पड़े। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। रेलवे स्टेशन पर...
By Dec 10, 2025

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, 36 उड़ानें रद्द, यात्रियों का बुरा हाल

जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Patna Airport) पर इंडिगो की उड़ान सेवाएं रविवार को भी बुरी तरह प्रभावित रहीं। ऑपरेशनल कारणों से तीन दिसंबर से ही यह परेशानी हो रही है। रविवार को दिनभर...
By Dec 10, 2025

एक कप कॉफी से भी कम खर्च में देखें पटना की 5 ऐतिहासिक जगहें, इतिहास और संस्कृति का हैं अनूठा संगम

पटना, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का केन्द्र रहा है, आज भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि शहर में घूमना महंगा होता है, लेकिन पटना इस धारणा को...
By Dec 10, 2025

बिहार में अब उद्योगों की सुरक्षा के लिए नई फोर्स: BISF का होगा गठन, जानिए क्या है सरकार का प्लान

बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने और नए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी फोर्स (CISF) की तर्ज पर अब बिहार इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी फोर्स...
By Dec 10, 2025

साझा करें