पटना: सादी वर्दी में दारोगा को बदमाशों ने पीटा, भीड़ बनी तमाशबीन
पटना सिटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बीएनआर मोड़ पर सादी वर्दी में सब्जी खरीदने गए एक प्रशिक्षु दारोगा को स्कूटी चोरी कर भाग रहे युवक और उसके साथियों ने मिलकर बेरहमी से पीटा। यह घटना उस वक्त हुई जब दारोगा चंद्र किशोर झा अपनी ड्यूटी से लौटकर घर के पास ही सब्जी खरीदने गए थे।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे श्री झा सादी वर्दी में अपनी स्कूटी से सब्जी मंडी पहुंचे। स्कूटी खड़ी कर सब्जी लेते समय एक युवक तेजी से उनकी स्कूटी लेकर भागने लगा। दारोगा ने फौरन दौड़कर उसे पकड़ा और पूछताछ की। जब युवक को पता चला कि वह एक पुलिस अधिकारी को लूटने की कोशिश कर रहा है, तो उसने दारोगा को धमकी दी और अपने भाई मंजीत कुमार उर्फ मोनू व अपने लगभग आधा दर्जन साथियों को बुला लिया।
आरोपियों ने मिलकर दारोगा पर लोहे के पंच से सिर पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिकी के अनुसार, हमलावरों ने दारोगा को जान से मारने की नीयत से छाती, पसली और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किए, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े।
यह घटना एक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, लेकिन दुर्भाग्यवश, वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने घायल दारोगा की मदद करने या बदमाशों को रोकने की कोशिश नहीं की। लोग तमाशबीन बने खड़े रहे। सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी दारोगा को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया।
पुलिस ने इस मामले में वाहन चोर संजीत कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, उसके भाई मंजीत कुमार उर्फ मोनू और अन्य अज्ञात बदमाशों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
पटना के अस्पताल ऑक्सीजन के लिए हुए आत्मनिर्भर, कोविड के बाद हर जगह लगे प्लांट
बिहार में वायु प्रदूषण बढ़ा: पटना सहित 9 जिलों की हवा हुई जहरीली
बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार: 31 दिसंबर तक रिक्तियों की जानकारी भेजने का निर्देश
बिहार बोर्ड की अनूठी पहल: JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन आज से शुरू
पटना में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, DM के निर्देश पर ₹52,300 का जुर्माना वसूला
नीतीश कुमार: जंगल राज से विकास की ओर बिहार की अभूतपूर्व यात्रा
NMCH पटना में रैगिंग की झूठी सूचना से हड़कंप, छात्रों ने आरोपों को नकारा
राबड़ी आवास से विदाई: लालू-राबड़ी के चेहरे पर उदासी, राजद में रोष
